37.3 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

आर्टिकल 370 की घटी कमाई, लाखों में सिमटा कलेक्शन

यामी गौतम की आर्टिकल 370Ó को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है. इस पॉलिटिकल ड्रामा की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी इसके बाद से को फिल्म को लेकर दर्शकों में और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई थी. वहीं जब आर्टिकल 370Ó सिनेमाघरों में पहुंची तो इसने ऑडियंस का दिल जीत लिया और इसी के साथ इस फिल्म ने खूब कारोबार भी किया. यहां तक कि हालिया रिलीज अजय देवगन की शैतानÓ के तूफान के आगे भी आर्टिकल 370Ó बेखौफ होकर करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को कितना कारोबार किया हैआर्टिकल 370Ó को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब तीसरा हफ्ता चल रहा है. कश्मीर में अनुच्छे 370 हटाने की घटना पर बेस्ड इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और इसी के साथ ये खूब कमाई भी कर रही है. बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत से कईं गुना ज्यादा कमाई कर ली है और रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी इसका तूफानी कलेक्शन जारी है.फिल्म की कमाई की बात करें तो आर्टिकल 370Ó ने 5.9 करोड़ से ओपनिंग की थी और इसके पहले हफ्ते का कलेक्शन 35.6 करोड़ रुपये रहा. वहीं दूसरे हफ्ते में आर्टिकल 370Ó ने 22.3 करोड़ की कमाई की. अब ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते है. जहां इसने रिलीज के 15वें दिन यानी थर्ड फ्राइडे को 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं तीसरे शनिवार फिल्म ने 66.67 फीसदी के उछाल के सात. 2.75 करोड़ की कमाई की. वहीं थर्ड संडे फिल्म ने 23.64 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 3.4 करोड़ रुपए कमाए. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के तीसरे सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक आर्टिकल 370Ó ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को 0.85करोड़ की कमाई की. इसके बाद आर्टिकल 370Ó का 18 दिनों का कुल कलेक्शन अब 66.55 करोड़ रुपये हो गया है.आर्टिकल 370Ó दुनियाभर में खूब धूम मचा रही है. फिल्म को वर्ल्डवाइड ऑडियंस से भी काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ ये तूफानी रफ्तार से कलेक्शन कर रही है. फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने रिलीज के 17 दिनों में 95.23 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं अब ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने से बस चंद कदम दूर रह गई है. उम्मीद है कि फिल्म ये माइल स्टोन भी जल्द ही पार कर लेगी.आर्टिकल 370Ó का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है और इस फिल्म को आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में यामी गौतम, अरुण गोविल और प्रियामणि शंकर ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

अन्य ख़बरें

बकरीद पर मां को याद कर सुजैन खान का छलका दर्द, अली फजल ने चाहने वालों के लिए की बेहतर कल की कामना

Newsdesk

पेड्डी’ में काम कर उत्साहित जगपति बाबू, बोले- मेरा किरदार करियर के टॉप-6 रोल्स में नंबर वन

Newsdesk

पति पत्नी और वो दो ने इक्कीस को दी मात, बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, चांद मेरा दिल की 5वें दिन गिरी कमाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading