September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

नोएडा, 14 मार्च । किसान आंदोलन को देखते हुए नोएडा में सभी बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट मोड पर है। एक तरफ बैरिकेड रखे हुए हैं, तो दूसरी तरफ बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। साथ ही साथ कई बॉर्डर पर पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है। नोएडा पुलिस ने पहले ही यातायात एडवाइजरी जारी कर दी है और लोगों से मेट्रो से सफर करने की अपील की है। गाजियाबाद में गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस की ओर से जारी सूचना में बताया गया है की 14 मार्च को किसानों की ओर से धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। इस दौरान गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा पर लगने वाले सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस एवं गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा चेकिंग की जाएगी। इसके कारण गौतमबुद्धनगर-दिल्ली बॉर्डर पर यातायात दबाव बढने की स्थिति में आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जा सकता है।

किसी को यातायात असुविधा होने पर हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है की वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading