September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

सीएम धामी ने सपरिवार मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई, दी शुभकामनाएं

देहरादून, 14 मार्च । उत्तराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है। यहां गुरुवार को लोकपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व में बच्चे दूसरों के घरों की दहलीज पर फूल और चावल रखते हैं और फिर पारंपरिक गीत गाते हैं। इसके बाद बड़े और बुजुर्ग बच्चों को आशीर्वाद देते हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गुरुवार को अपने आवास पर इस लोकपर्व को मनाया और प्रदेवासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं दी।

सीएम धामी ने यह त्योहार पूरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाया।

मुख्यमंत्री आवास पर रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ‘फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रदेशवासियों को फूलदेई त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सीएम धामी ने देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading