25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

सरकार के अधीन तमिलनाडु के 48 मंदिरों में भक्तों को मिलेगा मुफ्त छाछ

चेन्नई, 14 मार्च । तमिलनाडु के तापमान में तेजी के साथ ही धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग ने राज्य के 48 मंदिरों में श्रद्धालुओं को मुफ्त में बटर मिल्क उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के मंत्री पी.के. शेखर बाबू ने गुरुवार को कहा कि तापमान में तेजी के बीच मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की प्यास बुझाना हमारा परम कर्तव्य है, जिसके लिए हमने यह फैसला किया है।

इस परियोजना का नाम ‘नीर मोर’ है। मंत्री ने यह भी कहा कि आगामी दिनों में इस परियोजना को पूरे राज्य में फैलाने का प्रयास किया जाएगा।

मंत्री शेखर बाबू ने कहा कि शुक्रवार को नीर मोर परियोजना को प्रदेश के 48 मंदिरों में शुरू किया जाएगा।

बता दें कि ऐसे में जब लोकसभा चुनाव नजदीक है, तो डीएमके अपनी हिंदू विरोधी छवि को ध्वस्त कर हिंदू हितैषी छवि गढ़ने का प्रयास कर रही है।

अन्य ख़बरें

मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं ‘अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अभी भी अशोक सिद्धार्थ के कहे पर चल रहे’

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading