36.5 C
Jabalpur
May 5, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामले हुए 4.9 करोड़ के करीब

वाशिंगटन, 7 नवंबर | वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4.9 करोड़ के करीब पहुंच गई हैं, जबकि संक्रमण से हुई मृत्यु 1,241,360 से अधिक हो गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने शनिवार को दी।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि शनिवार सुबह तक कुल मामले और मृत्यु क्रमश: 49,228,536 और 1,241,366 हो गए थे।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक 9,727,345 मामलों के साथ कोविड से सर्वाधिक प्रभावित देश है। यहां संक्रमण से 236,025 मौतें दर्ज की गई हैं।

भारत संक्रमण के मामलों के लिहाज से 8,411,724 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 124,985 है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,631,181), रूस (1,720,063), फ्रांस (1,709,716), स्पेन (1,328,832), अर्जेंटीना (1,228,814), ब्रिटेन (1,149,791), कोलम्बिया (1,127,733), मेक्सिको (949,197), पेरू (914,722), इटली (862,681), दक्षिण अफ्रीका (734,175), ईरान (663,800), जर्मनी (641,362), चिली (518,390), और पोलैंड (493,765) हैं।

संक्रमण से हुई मौतों के मामले में वर्तमान में ब्राजील 162,015 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है।

वहीं 10,000 से अधिक मौत वाले देश मेक्सिको (93,772), ब्रिटेन (48,565), इटली (40,638), फ्रांस (39,916), स्पेन (38,833), ईरान (37,409), पेरू (34,730), अर्जेंटीना (33,136), कोलंबिया (32,405), रूस (29,654), दक्षिण अफ्रीका (19,749), चिली (14,450), इंडोनेशिया (14,442), इक्वाडोर (12,761), बेल्जियम (12,520), इराक (11,244), जर्मनी (11,153), तुर्की (10,722) और कनाडा (10,484) हैं।

अन्य ख़बरें

अमेरिका ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ के तहत दो छोटी नावों को बनाया निशाना, पांच की मौत : ईरान

Newsdesk

चीन के बड़े पटाखा प्लांट में भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत और 61 घायल

Newsdesk

भारतीय पत्रकारों ने साइबर अपराध का पर्दाफाश करने के लिए प्रतिष्ठित अमेरिकी पुरस्कार जीता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading