36.5 C
Jabalpur
May 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पाक ने पुंछ जिले में एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 7 नवंबर | पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए बिना किसी उकसावे के शनिवार को गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “आज तड़के करीब 2.30 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।”

प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय बलों ने इसका करारा जवाब दिया है।

इस वर्ष की शुरुआत से एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा किए गए 3,200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में कुल 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

अन्य ख़बरें

तमिलनाडु : स्टालिन ने जताया जनता का आभार, कहा- मजबूत विपक्ष के रूप में लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे

Newsdesk

पीएम मोदी ने यूएई हमले की कड़ी निंदा की, बोले- आम लोगों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना मंजूर नहीं

Newsdesk

कंपनियों को इंश्योरेंस की पहुंच बढ़ाने को केंद्र में रखकर अपनी पॉलिसी बनानी चाहिए : वरिष्ठ अधिकारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading