September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पंजाब में कांग्रेस विधायक आप में शामिल, होशियारपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

चंडीगढ़, 15 मार्च । लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पंजाब विधानसभा में विपक्ष के पूर्व उपनेता राज कुमार चब्बेवाल शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

उन्होंने कांग्रेस के साथ-साथ अपनी विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। वह मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप में शामिल हुए।

पूर्व विधायक जी.पी. सिंह के बाद आप में शामिल होने वाले चब्बेवाल दूसरे बड़े कांग्रेस नेता हैं।

पंजाब के दोअब क्षेत्र से आने वाले प्रमुख दलित नेता ने 2019 के लोकसभा चुनाव में होशियारपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के सोम प्रकाश से हार गए थे।

अन्य ख़बरें

मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं ‘अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अभी भी अशोक सिद्धार्थ के कहे पर चल रहे’

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading