31.1 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

झारखंड में मांडू क्षेत्र के भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल काँग्रेस में शामिल

राँची, 20 मार्च । झारखंड के मांडू विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल काँग्रेस में शामिल हो गए हैं। नई दिल्ली स्थित काँग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

माना जा रहा है कि वह हजारीबाग लोकसभा सीट से काँग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं।

जयप्रकाश भाई पटेल को भाजपा ने कुछ महीने पहले झारखंड विधानसभा में विधायक दल का सचेतक नियुक्त किया था। उनकी गिनती झारखंड के प्रमुख कुर्मी नेताओं में होती है। इसके पहले वह झारखंड मुक्ति मोर्चा में थे। वह मांडू क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। उनके पिता दिवंगत टेकलाल महतो भी मांडू क्षेत्र से कई बार विधायक और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके थे।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पटेल ने कहा कि वे अपने पिता स्व. टेकलाल महतो के सपनों को पूरा करने के लिए काँग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार झारखंड की सभी 14 सीटों पर ‘इंडिया’ गुट के प्रत्याशी विजयी होंगे।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading