23.3 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईपीएल फाइनल में पहुंचना आसान नहीं, मुझे टीम पर गर्व : अय्यर

दुबई, 11 नवंबर | दिल्ली कैपिटल्स 12 साल के बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने उसे 13वें सीजन के फाइनल में पांच विकेट से हरा उसके पहली बार आईपीएल जीतने के सपने को तोड़ दिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। मुंबई ने 18.4 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच के बाद निराश अय्यर ने कहा, “आईपीएल हमेशा आपको हैरान करता है। शायद सबसे मुश्किल लीग। मैं इस लीग में खेलकर बेहद खुश हूं। यह शानदार सफर रहा। मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। फाइनल में पहुंचना आसान नहीं है। यह अच्छी उपलब्धि है, लेकिन आईपीएल जीतते तो और ज्यादा अच्छा होता, एक कदम आगे होते।”

अय्यर ने कहा कि टीम अगले सीजन मजबूती से वापसी करेगी। उन्होंने कहा, “हम मजबूती से वापसी करेंगे और ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे।”

अय्यर ने प्रशंसकों का शुक्रिया करते हुए कहा, “मैं प्रशंसकों से कहना चाहता हूं कि आप लोगों ने पूरे सीजन हमारा साथ दिया उसके लिए शुक्रिया।”

अय्यर ने कोच रिकी पोंटिंग की भी तारीफ की और कहा, “मैंने कई बार कहा है कि मैंने जितने लोगों के साथ काम किया है उनमें से रिकी सर्वश्रेष्ठ हैं। वह मुझे खेलने की पूरी स्वतंत्रता देते हैं। मुझे उनके साथ रहना पसंद है। वह आत्मविश्वासी कोच हैं। वह जिस तरह से बैठकें करते हैं और खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं वो लाजवाब है।”

अन्य ख़बरें

सब कुछ उस प्रक्रिया पर निर्भर करता है, जिसे मैं हर सीरीज से पहले अपनाता हूं: अभिषेक शर्मा

Newsdesk

भारत बनाम अफगानिस्तान: अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, टी20 इंटरनेशनल में लगाया सबसे तेज शतक

Newsdesk

जन्मदिन विशेष: आईपीएल ने तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के करियर को दी बुलंदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading