23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

देहरादून, 21 मार्च । आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। गुरुवार को देहरादून में आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि एसएस कलेर को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, डीएस. कौटिल्य को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा शिशुपाल सिंह रावत, प्रेम सिंह, विशाल चौधरी, उमा सिसोदिया और आजाद अली को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीके. बंसल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा राजू मौर्य और कुलवंत सिंह को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव से पहले भी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में अपनी किस्मत आजमाई थी। लेकिन, उत्तराखंड में पार्टी कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी। आम आदमी पार्टी चुनाव में बुरी तरह पराजित हुई थी।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading