23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भूटान पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत, अस्पताल का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली, 22 मार्च । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे। एयरपोर्ट पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी के लिए रेड कार्पेट भी बिछाया गया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ”पीएम नरेंद्र मोदी ने 22-23 मार्च तक भूटान की अपनी राजकीय यात्रा शुरू की है। पारो एयरपोर्ट पर भूटान पीएम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।”

पीएम मोदी थिम्पू में एक अत्याधुनिक ‘ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा मातृ एवं शिशु अस्पताल’ का उद्घाटन करेंगे। यह अस्पताल भारत सरकार की मदद से बना है।

पीएम मोदी भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे से भी मिलेंगे।

पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-भूटान के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी पर जोर देने के अनुरूप है।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading