31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पीएम मोदी का ‘बाल प्रेम’ भूटान दौरे में भी आया नजर

नई दिल्ली, 22 मार्च । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान के दौरे पर हैं। पहले पीएम मोदी का यह दौरा 21-22 मार्च को होना था लेकिन, वहां खराब मौसम के कारण यात्रा स्थगित कर दी गई। अब प्रधानमंत्री मोदी 22-23 मार्च को भूटान की राजकीय यात्रा पर पहुंचे हैं।

इस यात्रा के दौरान भूटान पहुंचे पीएम मोदी का वहां के बच्चों के साथ एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है।

दरअसल, पीएम मोदी का यह भूटान दौरा ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ नीति का हिस्सा है।

पीएम मोदी भूटान पहुंचे तो पारो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भूटानी पीएम दाशो शेरिंग टोबगे मौजूद थे। उन्होंने पीएम मोदी को गले लगाया।

भूटान के पीएम दाशो शेरिंग टोबगे ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए एक्स पर लिखा, ”भूटान में आपका स्वागत है, मेरे बड़े भाई। नरेंद्र मोदी जी।”

इसके साथ ही उन्होंने भूटानी राजा से हाथ मिलाते हुए पीएम मोदी की तस्वीर भी शेयर की।

पीएम मोदी का काफिला जब पारो एयरपोर्ट से राजधानी थिम्पू के लिए निकला तो सड़क के दोनों ओर भारत का झंडा हाथ में लिए बड़ी संख्या में भूटान के लोग उनके स्वागत में खड़े थे। भूटान में पीएम का अभूतपूर्व स्वागत देखने को मिला, यहां ऐसा लग रहा था मानो पारो से थिम्पू तक 45 किलोमीटर की दूरी पर एक मानव दीवार मौजूद हो और पीएम मोदी के स्वागत के लिए पूरा भूटान सड़कों पर था।

वहीं थिम्पू में स्कूली बच्चे भी पीएम मोदी के स्वागत के लिए सड़क के किनारे खड़े थे। इसके बाद पीएम मोदी कुछ बच्चों को साथ लेकर चलते नजर आए।

उनका यह अंदाज सबको पसंद आ रहा था। पीएम मोदी पीछे-पीछे चल रहे थे और हाथ में तिरंगा लिए बच्चे उनके आगे-आगे चल रहे थे।

अब सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का यह अनोखे अंदाज वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading