November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ईवीएम में गड़बड़ी करने वालों को फांसी दी जायेगी : दिग्विजय सिंह

भोपाल, 22 मार्च । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि इस गड़बड़ी में शामिल लोगों को देशद्रोह में फांसी दी जाएगी।

भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ईवीएम में हेराफेरी करने वालों को मैं चेतावनी देना चाहता हूं, वे लोग एक दिन पकड़े जाएंगे, हम लोग इसके काफी नजदीक पहुंच गए हैं। जिस दिन ये पकड़े जाएंगे, उस दिन इन्हें देशद्रोह में फांसी दी जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ईवीएम में गड़बड़ी, कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज किए जाने और भोजशाला के सर्वे कराए जाने जैसे मसलों पर भाजपा तथा केंद्र की सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने भाजपा के बढ़ते जनाधार को लेकर कहा कि जन चर्चा इस बात की है कि जो मेंडेट जनता का मिला है, उसमे कहीं न कहीं गड़बड़ है और कई प्रश्न ईवीएम पर भी उठ रहे हैं। इसका जवाब न तो चुनाव आयोग देता है, न सरकार देती है और इनका अति विश्वास झलकता है। इन्होंने 2014 में कहा 272 से ज्यादा सीटें मिलेगी तो 284 आई। 2019 में कहा 300 से ज्यादा सीटें आयेगी, तो 303 आई और अब कह रहे हैं 400 पार। यह इस तरह का उदाहरण हमें कहीं और देखने नहीं मिलता, लेकिन उनका अति विश्वास शक पैदा करता है।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment