23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
खेल

बिना किसी संदेह के मुंबई इंडियंस इस साल की सर्वश्रेष्ठ टीम : डिविलियर्स

दुबई, 12 नवंबर | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के अनुभवी बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की जमकर तारीफ की है। मुंबई ने मंगलवार रात को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए लीग के 13वें सीजन के फाइनल में दिल्ली को पांच विकेट से हरा अपना लगातार दूसरा और कुल पांचवां खिताब जीता।

डिविलियर्स ने मुंबई की जीत के बाद ट्वीट कर लिखा, “शाबाश, मुंबई इंडियंस। बिना किसी संदेह के इस साल की सर्वश्रेष्ठ टीम।”

बेंगलोर इस सीजन उन पांच टीमों में से है, जिसने मुंबई को हराया था। ग्रुप दौर में बेंगलोर ने सुपर ओवर में गए मैच में मुंबई को मात दी थी। उस मैच में डिविलियर्स ने 24 गेंदों पर 55 रन बनाए थे और मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। डिविलियर्स ने इस सीजन 454 रन बनाए और वह अपनी टीम के लिए लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कप्तान विराट कोहली (466), सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल (473) से पीछे तीसरे स्थान पर रहे।

बेंगलोर ने इस बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे हरा दिया था।

अन्य ख़बरें

सब कुछ उस प्रक्रिया पर निर्भर करता है, जिसे मैं हर सीरीज से पहले अपनाता हूं: अभिषेक शर्मा

Newsdesk

भारत बनाम अफगानिस्तान: अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, टी20 इंटरनेशनल में लगाया सबसे तेज शतक

Newsdesk

जन्मदिन विशेष: आईपीएल ने तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के करियर को दी बुलंदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading