November 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राउज़ एवेन्यू कोर्ट ले जाते समय केजरीवाल ने कहा, मेरे साथ राजनीतिक साजिश हुई

नई दिल्ली, 28 मार्च । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट जाते समय शराब नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी को ‘राजनीतिक साजिश’ करार दिया और कहा कि जनता इसका उचित जवाब देगी।

आप के राष्ट्रीय संयोजक को राष्ट्रीय राजधानी में राउज एवेन्यू कोर्ट ले जाया गया। उनकी ईडी हिरासत आज समाप्त हो रही है।

केंद्रीय जांच एजेंसी दिल्ली सीएम की आगे और हिरासत की मांग करेगी।

जब सीएम केजरीवाल को अदालत में लाया जा रहा था, तो उनसे उपराज्यपाल की टिप्पणी के बारे में पूछा गया कि “सरकारें जेल से नहीं चलाई जा सकतीं”, इस पर उन्होंने कहा, “यह एक राजनीतिक साजिश है और जनता इसका जवाब देगी।”

सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और आप के अन्य शीर्ष नेता भी अदालत में मौजूद हैं।

इससे पहले आज ही दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।

गौरतलब है कि सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में दावा किया था कि ईडी की हिरासत में सीएम केजरीवाल गुरुवार को कथित शराब नीति घोटाले में बड़े खुलासे करेंगे।

अन्य ख़बरें

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

Newsdesk

दीया मिर्जा के दीपावली वीडियो पर सियासी घमासान, शिवसेना ने किया विरोध तो एनसीपी आई सपोर्ट

Newsdesk

नेहा बोरा की ‘हिंदू नफरत’ आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

Newsdesk

Leave a Comment