29.2 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन (टेलीविज़न)

आज के मॉडर्न रिलेशनशिप पर आधारित है ‘काबिल’ सॉन्ग : प्रतीक सहजपाल

मुंबई, 29 मार्च । एक्टर प्रतीक सहजपाल ने अपकमिंग इमोशनल नंबर ‘काबिल’ के बारे में बात करते हुए कहा कि यह आज के रिश्तों पर आधारित है।

प्रतीक ने कहा, ”’काबिल’ गाना एक इमोशनल गाना है। यह आज के रिश्तों की बातों पर आधारित है। यह मॉडर्न रिलेशनशिप, सिचुएशनशिप और दिल टूटने पर आधारित है। इसकी शूटिंग स्वीडन के खूबसूरत जगहों पर की गई।”

एक्टर ने आगे कहा, ”यह एक रोमांटिक गाना है। मुझे लगता है कि प्यार तब तक खूबसूरत एहसास है जब तक आप प्यार में नहीं पड़ जाते।”

उन्होंने कहा, ”गाना बेहद अलग है, यह लोगों के दिलों को जरूर छू जाएगा। गाने के विजुअल्स बहुत अच्छे हैं और मॉडर्न डेटिंग पर हैं। कई लोग इससे जुड़ेंगे। शूटिंग लोकेशन मेरे लिए बहुत खूबसूरत और अलग थी। हम बहुत ठंडी जगह पर शूटिंग कर रहे थे और कुछ सीन्स में हमने गर्म कपड़े नहीं पहने थे।”

उन्होंने कहा, ”विदेश में शूट करना एक अलग एक्सपीरियंस रहा।”

उन्होंने कहा, ”मैंने भारत में जो गाने शूट किए, वे भी अच्छे हैं लेकिन यह मेरा पहला गाना है, जिसे मैंने विदेश में शूट किया, इसलिए मेरे लिए इस गाने का अलग एक्सपीरियंस रहा है। हर गाना अलग है क्योंकि हर गाना अलग-अलग इमोशन्स पैदा करता है।”

“मैं असल में गाने को महसूस कर रहा था ताकि मैं ईमानदारी के साथ अपना बेस्ट परफॉर्म कर सकूं।”

अन्य ख़बरें

बर्थडे से 6 दिन पहले टीवी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, फांसी लगाने से पहले पति से हुई थी बहस, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

कुछ लोग जीवन में मजबूत सहारा बन जाते हैं…’, अशोक पंडित की फैमिली से मिलकर गदगद अनुपम खेर

Newsdesk

क्रिस्टल डिसूजा का परफेक्ट वीकेंड एस्केप, दोस्तों के साथ पूल में लगाई डुबकी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading