September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राबड़ी देवी, रोहिणी के साथ हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे लालू प्रसाद, की पूजा अर्चना

पटना, 1 अप्रैल । राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद सोमवार को अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान विष्णु और महादेव की पूजा अर्चना की। लालू के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य भी साथ थी।

रोहिणी के सारण से चुनाव लड़ने की चर्चा है। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव रण में उतरने से पहले लालू परिवार ने बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद लिया।

चर्चा है कि इस चुनाव में मीसा भारती एक बार फिर पाटलिपुत्र से चुनाव मैदान में लड़ेंगी जबकि लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य सारण से चुनावी रण में उतर सकती हैं।

इस दौरान लालू परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। हालांकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां पहुंचे थे।

भाजपा ने सारण सीट पर अपने मौजूदा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी को फिर से उम्मीदवार बनाया है। सारण सीट पर लालू परिवार का बेहद प्रभाव माना जाता है।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading