November 4, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

सामंथा ने कहा, ‘सिटाडेल: हनी बन्नी’ और ‘द फैमिली मैन’ में अलग तरह का एक्‍शन है

मुंबई, 2 अप्रैल। एक्‍ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आगामी सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बन्नी’ और ‘द फैमिली मैन’ को लेकर कहा कि इनमें एक्शन बहुत अलग तरह का है।

सामंथा ने ‘द फैमिली मैन’ में राजी के किरदार में जो एक्शन सीन किए, उसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली है।

अपने द्वारा किए गए स्टंट पर बात करते हुए एक्‍ट्रेस ने सीन की तैयारियों को लेकर खुलकर बात की।

सामंथा ने कहा, “मैंने ‘द फैमिली मैन’ में राजी के किरदार के लिए जो किया, वह एक्शन के मामले में बहुत अलग है। मैं ‘सिटाडेल’ में एक्शन को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

उन्‍होंने कहा, निश्चित रूप से यह कुछ ऐसा है जो मैं अपने किरदार राजी के लिए चाहती थी। सीरीज में कुछ मुख्य आकर्षण एक्शन बिट्स हैं और मैं वास्तव में उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक हूं।”

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment