28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

अरुणाचल के होटल में केरल के तीन लोग मृत पाए गए

ईटानगर, 3 अप्रैल । अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले के जिरो स्थित एक होटल में मंगलवार को दो महिलाओं समेत केरल के तीन लोग रहस्यमय हालात में मृत पाए गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने होटल के कर्मचारियों के हवाले से कहा कि केरल के कोट्टायम के 39 वर्षीय नवीन थॉमस 28 मार्च को तिरुवनंतपुरम की रहने वाली अपनी पत्‍नी देवी बी (39) और अपने दोस्त आर्य बी नायर (29) के साथ होटल में ठहरने आए थे।

होटल स्टाफ के मुताबिक, तीनों को सोमवार से नहीं देखा गया था और मंगलवार तड़के शक होने पर कर्मचारियों ने उनके कमरे की जांच की तो वह अंदर से बंद मिला।

अधिकारी ने कहा, “होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि सभी तीन मेहमान मृत थे।”

जहां नायर का शव बिस्तर पर था और उसकी कलाई ब्लेड से कटी हुई थी, वहीं देवी बी का शव फर्श पर पड़ा हुआ था और उसकी गर्दन के साथ-साथ कलाई के दाहिनी ओर भी कट के निशान थे। थॉमस को वॉशरूम में मृत पाया गया और उसकी बाईं कलाई पर चोट के निशान थे।

अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार को आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस रहस्यमय घटना की सभी संभावित पहलुओं पर विचार करते हुए व्यापक जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि नायर के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज है।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading