जबलपुर में चेन्नई और दिल्ली केपिटल के बीच चल रहे आईपीएल मैच में सट्टा खेल रहे आधा दर्जन से अधिक लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकडे गए आरोपियों के पास से नगद राशि और 8 मोबाइल जप्त किये है। पुलिस ने बताया की उसे मुखबिर से सूचना मिली थी छोटी लाईन के पीछे हाउबाग रेलवे स्टेशन के मैदान में कुछ लोग मोबाइल के माध्यम से चेन्नई और दिल्ली केपिटल के बीच चल रहे आईपीएल मैच के प्रत्येक ओवर, रन. विकेट और टीम की हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खेल रहे है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी और 7 लोगो को गिरफ्तार किया। शुभम जैन, विशेष सिंघई, आदिश जैन, आयुष अग्रवाल, आदर्श गोयल, सूर्यांश श्रीवास,और पारस चौरसिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से १९ हजार रुपये और 8 मोबाइल जप्त किये है। आरोपियों के द्वारा 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स एवं दिल्ली केपिटल के बीच चल रहे आईपीएल मैच में बेबसाईट classicexch99.com, wood777.com से यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से तथा मोबाइल नम्बर पर टीम की हारजीत पर दाव लगाकर सट्टा खेलकर लाभ अर्जित करना पाया गया।
बाइट -प्रश्न कुमार शर्मा – थाना प्रभारी, गोरखपुर
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट


