September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तराखंड मंत्री रेखा आर्या ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए कमल भाकुनी को दी श्रद्धांजलि

सोमेश्वर (अल्मोड़ा), 4 अप्रैल । उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या गुरुवार को अपनी सोमेश्वर विधानसभा के चनोदा स्थित ग्राम बूंगा पहुंची। यहां उन्होंने पिछले दिनों नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए 16 कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत कमल भाकुनी को श्रद्धांजलि दी।

रेखा आर्या ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को नमन कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पड़ाव स्थित शमशान घाट ले जाया गया, जहां पूरे रास्ते में ‘जवान कमल भाकुनी अमर रहे’ के जयकार लगते रहे।

इस दौरान हर एक व्यक्ति की आंखें नम दिखाई दीं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नक्सली मुठभेड़ में अपने अदम्य साहस के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त होने वाले 16 कुमाऊं रेजीमेंट में कार्यरत कमल सिंह भाकुनी की शहादत को वह शत शत नमन करती हैं।

उन्होंने कहा कि एक और जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है। वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को संबंल प्रदान करने की प्रार्थना की।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading