21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

8 अप्रैल को अमित शाह की रैली में 1 लाख लोग शामिल होंगे

गुवाहाटी, 4 अप्रैल । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 अप्रैल से असम में चुनाव प्रचार शुरू करने जा रहे हैं। इस बीच, पार्टी की प्रदेश इकाई असम में रैली के दौरान अपनी ताकत दिखाने की भी कोशिश करेगी।

विधायक और सोनितपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रंजीत दत्ता ने गुरुवार को कहा, ”केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी जनसभा की पूरी तैयारी हो चुकी है। तीन विधानसभा सीटों से करीब 1 लाख लोग इस सभा में शामिल होंगे।”

गृह मंत्री अमित शाह की सभा का आयोजन बिश्वनाथ जिले के गोहपुर शहर में किया जाएगा। दत्ता गुरुवार को तैयारियों का जाजया लेंगे।

दत्ता ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ने असम में अपना आधार खो दिया है।

बीजेपी नेता ने दावा किया, “मैं पिछले कई दिनों से चुनावी कैंपन में जुटा हुआ हूं। सोनितपुर लोकसभा सीट में मैंने अभी तक कांग्रेस का कोई झंडा नहीं देखा है। विपक्ष के पास मतदाताओं का समर्थन नहीं है।”

इससे पहले, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी असम में कम से कम तीन सार्वजनिक सभा करेंगे।

हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading