23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

बैंकों के लिए लिक्विडीटी कवरेज की समीक्षा करेगा आरबीआई

मुंबई, 5 अप्रैल । बैंकों में कभी-कभी ऐसी स्थिति हो जाती है जब एक साथ भारी संख्या में ग्राहक पैसा निकालने लगते हैं, जिससे बैंक की वित्तीय हालत चरमरा जाती है। ऐसी स्थिति को रोकने के लिए आरबीआई ने लिक्विडीटी कवरेज रेशियो की समीक्षा करने का फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

दास ने कहा कि इस मुद्दे पर हितधारकों के परामर्श के लिए शीघ्र ही एक मसौदा जारी किया जाएगा।

दास ने बताया, “टेक्नोलॉजिकल विकास ने बैंक ग्राहकों को अपने बैंक खातों से तुरंत पैसे निकालने या ट्रांसफर करने में सक्षम बनाया है। ग्राहक सुविधा में सुधार के साथ-साथ, इसने बैंकों के लिए संभावित स्थितियों से निपटने की चुनौतियां भी पैदा कर दी हैं। ऐसा भी हो सकता है जब कई कारणों से बड़ी संख्या में जमाकर्ता तुरंत और एक साथ बैंकों से अपना पैसा निकालने का निर्णय लें।”

उन्होंने बताया कि पिछले साल कुछ इलाकों में हुए घटनाक्रम से पता चलता है कि ऐसी स्थितियों से निपटने में बैंकों को कितनी मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। उन्होंने कहा, इसलिए, इस ढांचे की व्यापक समीक्षा करने की जरूरत पैदा हो गई है।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading