24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रश्मिका के 28वें जन्मदिन पर ‘पुष्पा 2’ से श्रीवल्ली का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई, 5 अप्रैल । नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आज अपना 28वां जन्‍मदिन मना रही हैं। इस मौके पर ‘पुष्पा: द राइज’ के निर्माताओं ने आगामी फिल्म से श्रीवल्ली के रूप में एक्‍ट्रेस का शानदार पहला लुक शेयर किया।

माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा एक्स पर शेयर किए गए पोस्टर में एक्‍ट्रेस को सिंदूर लगाए हुए देखा जा सकता है। उन्‍होंने अपने इस नए लुक में हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है। उनके इस लुक को भारी सोने के आभूषणों के साथ पूरा किया गया। वह इसमें एक अलग अंदाज में पोज देती हुई दिख रही हैं।

माइथ्री मूवी मेकर्स ने तस्वीर को कैप्शन दिया, ”फिल्‍म ‘पुष्पा 2 द रूल’ के टीचर में 3 दिन बचे हैं, 8 अप्रैल को रोंगटे खड़े कर देने वाली चीज के लिए तैयार हो जाइए।”

अल्लू अर्जुन अभिनीत एक्शन-ड्रामा की पहली किस्त 2021 में रिलीज हुई थी।

यह फिल्‍म लाल चंदन की तस्करी के नेटवर्क पर आधारित थी, जिसमें पुष्पा राज की कहानी दिखाई गई हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फहद फासिल भी हैं।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading