September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही हिमाचल के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

शिमला, 9 अप्रैल । नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव के पहले दिन मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बता दें कि ज्यादातर तीर्थयात्री पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से मंदिर का दर्शन करने पहुंचे थे।

बिलासपुर में नैना देवी के लोकप्रिय मंदिर; ऊना में चिंतपूर्णी; हमीरपुर में बाबा बालक नाथ; कांगड़ा में ब्रजेश्वरी देवी, ज्वालाजी और चामुंडा देवी; और शिमला जिले के भीमाकाली और हटेश्वरी में सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई।

नैना देवी मंदिर के एक अधिकारी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “हमने मंदिर में प्रतिदिन 20 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन का प्रबंध किया हुआ है।”

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “श्रद्धालुओं की आमद को ध्यान में रखते हुए हमने सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी है। इसके अलावा सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की गतिविधियों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।”

नवरात्रि उत्सव का समापन 17 अप्रैल को होगा।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading