September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रोहिणी आचार्य ने कहा, बिहार में अब भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को पनाह मिल रही है

पटना, 9 अप्रैल । लालू प्रसाद की बेटी और राजद से सारण प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने मंगलवार को बिहार की एनडीए सरकार पर भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को पनाह देने का आरोप लगाया।

रोहिणी आचार्य सारण में चुनाव प्रचार कर रही थीं।

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “नीतीश कुमार के राज में भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को पनाह दी जा रही है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह पर क्यों नहीं बोलते वो लोग? बीजेपी अपनी ताकत दिखा कर चुनाव लड़ती है, हम जनता के प्रेम से चुनाव लड़ते हैं। ईडी, सीबीआई के साथ बीजेपी चुनावी मैदान में जाती है।”

तेजस्वी को पानी पिलाने वाले सम्राट चौधरी के बयान पर रोहिणी ने कहा कि सम्राट चौधरी क्या करते थे, यह फर्जी डिग्री वाले हैंं। फ्रॉड हैं ये लोग। तेजस्वी ने ऐसा पानी पिलाया कि पीएम को भी लालू परिवार को घेरना पड़ रहा है।

इसके साथ ही अश्विनी चौबे की नाराजगी पर रोहिणी आचार्य ने कहा कि वो हमें आशीर्वाद दें, वो बड़े हैं, हम चाहते हैं वो हमारा चुनाव प्रचार करें।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading