25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भगवंत मान, संजय सिंह आज तिहाड़ में सीएम केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगे : आप

नई दिल्ली, 10 अप्रैल । आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि पंजाब सीएम भगवंत मान और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार को तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगे।

आप ने कहा, “तिहाड़ जेल ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। कल (मंगलवार को) भगवंत मान और संजय सिंह का केजरीवाल से मिलने का समय तय हुआ था। अब, मिलने के लिए तिहाड़ जेल नए समय के बारे में जानकारी देगी।”

जेल सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन को सीएम केजरीवाल से मुलाकात का पत्र मिला था। आज, तिहाड़ के डीआईजी पत्र का जवाब देंगे। डीआइजी के जवाब से सुरक्षा के बारे में जानकारी मिलेगी और बैठक की कुछ तारीखें सुझायी जाएंगी। उसके बाद उन तारीखों पर अगर संजय सिंह और सीएम भगवंत मान चाहें तो सीएम केजरीवाल से मिल सकते हैं।

सीएम केजरीवाल को कथित उत्पाद शुल्क घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इस वक्त सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं।

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading