25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तमिलनाडु वन विभाग ने तेंदुए की तलाश की तेज

चेन्नई, 10 अप्रैल । तमिलनाडु वन विभाग ने मयिलादुथुराई में तेंदुए को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। वन विभाग को इसी तेंदुए का पग मार्क मिला है। तेंदुआ पिछले 2 अप्रैल से सबको चकमा दे रहा है।

पग मार्क मंगलवार को जिले के कांजीवाय गांव में नंदालारु धारा के पास मिला, जिसके बाद तमिलनाडु वन विभाग ने जल संसाधन विभाग से मदद की मांग की।

तेंदुए को पकड़ने के लिए 13 टीमों का गठन किया गया है। आठ दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक तेंदुए के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। मंगलवार को पग मार्क मिलने के बाद वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

जल संसाधन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से वन विभाग ने जल निकायों के नजदीक पुलिया और अन्य छिपने के स्थानों का पता लगाया है। इसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में जाल बिछाया गया है। इन्फ्रारेड ड्रोन भी तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया जा चुका है।

दो पशु चिकित्सक, कालीवनन और विजयराघवन भी तेंदुए की तलाश में वन अधिकारियों की टीम में हैं। वन विभाग के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जल निकायों के पास कई संभावित स्थानों पर पिंजरे भी लगाए गए हैं।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading