24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की एक और सूची की जारी

लखनऊ, 12 अप्रैल। लोकसभा चुनाव लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को नौ उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी।

बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को आजमगढ़ से, पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को घोसी से मैदान में उतारा है। इसके अलावा एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद से सच्चिदानन्द पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा को मौका द‍िया है।

वहीं, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य और रावर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम को उम्‍मीदवार बनाया है।

बसपा प्रमुख ने 11 अप्रैल को ईद के मौके पर मायावती महाराष्ट्र के नागपुर के इन्दौरा इलाके के बेजोनबाग मैदान में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहली चुनावी रैली की है। उनके भतीजे आकाश आनंद यूपी के मैदान में मोर्चा संभाले हुए हैं।

अन्य ख़बरें

भारत की नेपाल को मदद जारी, 11 सदस्यों वाली बचाव टीम और 5.5 टन मानवीय सहायता लेकर पांचवां विमान रवाना

Newsdesk

दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता का बयान दर्ज करने का आदेश

Newsdesk

भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading