जबलपुर :- मौसम खराब होने के कारण सिवनी लखनादौन से वापस भोपाल के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्लेन उड़ान नहीं भर सका, लिहाजा सीएम ने मंगलवार की रात जबलपुर में ही गुजारी। बुधवार को जबलपुर से मंडला जाने से पहले सीएम मोहन यादव लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साथ जबलपुर की प्रसिद्ध बड़ी खेरमाई माता के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए भान तलैया पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रामनवमी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश की खुशहाली के लिए माता की पूजा अर्चना की। इतना ही नहीं बड़ी खेरमाई मंदिर में लगी दुकानों से पूजा की सामग्री भी खरीदी साथ ही दुकानदारों से उनका हाल भी जाना। बड़ी खेरमाई माता के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मंडला के लिए रवाना हो गए।
जबलपुर घर है हमारा-रात्रि यहीं हुआ विश्रामजबलपुर से मंडला जाने से पहले बड़ी खेरमाई माता के दर्शन करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रचार प्रसार के लिए बस कुछ दिन और बचे है। इसलिए पूरे प्रदेश में चुनावी दौरा चल रहा है। सीएम ने कहा कि बीते दिन मौसम खराब होने के कारण भोपाल नहीं जा पाया, फिर ऐसा लगा कि जबलपुर हमारा घर है तो रात यहीं पर रुक जाए। गुरुवार को देश के केन्द्रीय मंत्री अमित शाह विशाल सभा को संबोधित करने के लिए मंडला आ रहे है जिसमें शामिल होने के लिए जा रहा हूं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि जिस प्रकार से पूरा देश और मध्य प्रदेश का माहौल बना हुआ है, उसको देखते हुए कह सकते है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। सीएम ने कहा कि पूरे देश में मोदीमय माहौल बना हुआ है। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश की सभी 29 सीट जीतकर पीएम मोदी को समर्पित करेंगे ।
मंदिर में सीएम ने की खरीददारी जबलपुर के भान तलैया में स्थित बड़ी खेरमाई माता के दर्शन करने पहुंचे सीएम मोहन यादव ने मंदिर में लगी दुकानों से खरीदारी की और उनसे बातचीत भी की। सीएम ने सभी दुकानदारों को रामनवमी की बधाई दी। पूजन सामग्री खरीदी और पूजन सामग्री के पैसे भी अपनी जेब से निकालकर दिए। इसके बाद सीएम जबलपुर से डुमना एयरपोर्ट पहुंचकर हेलीकॉप्टर से मंडला के लिए रवाना हो गए। सीएम मंडला में लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के लिए केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के साथ आम सभा को संबोधित करेगें। इसके बाद सीधी और शहडोल के चुनावी कार्यक्रम में शामिल होगें। गुरुवार की शाम को करीब 5 बजे सीएम सिहोरा विधानसभा के पड़रिया गांव जाएंगे, जहां पर भाजपा प्रत्याशी के लिए सभा करेगें। रात 7 बजे मोहन यादव जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना होगें।
बाइट – मोहन यादव मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट


