25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

लॉकडाउन में अमेरिका में सबसे अधिक देखी गई फिल्म ‘3 इडियट्स’

In lockdown, Aamir Khan and Rajkumar Hirani’s classic film ‘3 Idiots’ tops the list of most viewed films worldwide!

नई दिल्ली, 29 अप्रैल| इसमें कोई संदेह नहीं है कि ‘3 इडियट्स’ ने 2009 में अपनी रिलीज के साथ ही न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था बल्कि एक दशक से अधिक समय के बाद भी इसे दर्शकों द्वारा उतना ही पसंद किया जाता है। यह बात हाल ही में आई एक नई जानकारी से साबित भी हो गई है।

दरअसल, राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और आमिर खान द्वारा अभिनीत फिल्म ‘3 इडियट्स’ इस सप्ताह लॉकडाउन के दौरान अमेरिका में सबसे अधिक देखी जानी वाली फिल्म बन गयी है।

फिल्म ‘3 इडियट्स’ आमिर खान, माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बोमन ईरानी और ओमी वैद्य द्वारा अभिनीत एक प्रसिद्ध कॉमेडी फिल्म है। फिल्म एक भारतीय इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन छात्रों की दोस्ती और उनके सफरनामे के बारे में है। यह एक ऐसा विषय है जो आज भी दर्शकों और युवाओं से इत्तेफाक रखता है।

इस पर खुशी जाहिर करते हुए निर्देशक राजकुमार हिरानी कहते हैं, “यह देखकर खुशी होती है कि जिस फिल्म को हमने एक दशक पहले इतने प्यार से बनाया था वह अभी भी लोगों का दिल जीत रही है और इतना प्यार व प्रशंसा प्राप्त कर रही है।”

कहना गलत नहीं होगा कि मूल फिल्में विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म पर नई सदस्यता आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाती हैं और 3 इडियट्स निश्चित रूप से इस मामले में सबसे आगे है क्योंकि यह फिल्म सीमाओं के पार भी दर्शकों का दिल जीत रही है। यह फिल्म अन्य बड़ी फिल्मों की सूची में भी सबसे ऊपर है।

इतना ही नहीं इस सूची में यह एकमात्र भारतीय फिल्म है, जो न केवल सूची में है बल्कि टॉप पर है। यह ऐसी फिल्म है जो हल्की-फुल्की होने के साथ आपको अच्छा महसूस करवाती है और दुनिया में हर कोई इसका आनंद ले रहा है।

अन्य ख़बरें

रामायण में उर्मिला का किरदार निभाएंगी सोनिया बालन, बोलीं-ये सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी

Newsdesk

मॉरली ग्रे किरदारों पर अक्षय ओबेरॉय बोले-वो खुद को कभी कहानी का विलेन नहीं समझते

Newsdesk

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

Leave a Comment