28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सेंसेक्स 600 अंक से अधिक लुढ़का

नई दिल्ली, 12 अप्रैल । दिग्गज शेयरों में बिकवाली से शुक्रवार को सेंसेक्स 600 अंक से अधिक गिर गया। सेंसेक्स 74,427 अंक पर कारोबार कर रहा है। सन फार्मा 3.5 फीसदी नीचे है।

कंपनी के दादरा प्लांट को यूएस एफडीए से आधिकारिक कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को सन फार्मा के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

सन फार्मा ने कहा कि यूएस एफडीए ने 4 दिसंबर, 2023 से 15 दिसंबर, 2023 तक कंपनी की दादरा प्लांट में निरीक्षण किया था।

इसने कहा, “हम पूरी तरह से नियामक के साथ काम करेंगे।”

इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक के साथ आईटी शेयरों में भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading