25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छिंदवाड़ा में कमल नाथ के घर पहुंची पुलिस, सियासी हलचल तेज

छिंदवाड़ा, 15 अप्रैल । लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसी जांच के सिलसिले में पुलिस छिंदवाड़ा में शिकारपुरा स्थित उनके घर पहुंची है।

बताया जा रहा है कि पुलिस उनके घर पूछताछ के लिए पहुंची है, लेकिन किस मामले में, ये नहीं बताया गया है।

बता दें कि कांग्रेस ने कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ को छिंदवाड़ा से फिर से चुनावी मैदान में उतारा है।

बताया जा रहा है कि बीजेपी उम्मीदवार विवेक बंटी साहू ने कमल नाथ के खिलाफ कोई शिकायत की थी।

बीजेपी की नजर इस सीट पर है। मुख्यमंत्री समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता यहां चुनाव प्रचार करने पहुंच चुके हैं।

मंगलवार को अमित शाह का यहां पर विशाल रोड शो होना है।

बता दें कि छिंदवाड़ा में पहले चरण में ही मतदान 19 अप्रैल को है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment