November 3, 2026
सी टाइम्स
इन्फोग्राफिक्सप्रादेशिक

भू-राजनीतिक चिंताओं के कारण सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूटा

मुंबई, 16 अप्रैल । बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को 300 अंक से अधिक की गिरावट आई। भू-राजनीतिक घटनाक्रमों का बाजार पर दबाव बना हुआ है।

सेंसेक्स 375 अंक की गिरावट के साथ 73,023.99 अंक पर कारोबार कर रहा है, अब यह 73 हजार से नीचे गिरने की कगार पर है।

आईटी और वित्तीय सेक्टर कारोबार कमजोर है, वहीं इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी 1 प्रतिशत से अधिक नीचे है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा कि निकट अवधि में आर्थिक और भू-राजनीतिक मुद्दों का बाजार पर असर बना रहेगा। बढ़ती अमेरिकी बांड यील्ड इस साल फेड के दर में कटौती की संभावना को कम कर सकती है।

“बाजार भू-राजनीतिक मुद्दे को लेकर अधिक चिंतित है। इजराइल के सैन्य प्रमुख के इस बयान कि ‘इजरायल पर ईरान के हमले का जवाब दिया जाएगा’, से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। इससे निकट भविष्य में बाजार कमजोर रहने की संभावना है।”

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment