जबलपुर :- भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने संकल्प पत्र के माध्यम से सभी वर्गों की चिंता की है प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकल्प पत्र के प्रमुख बिंदुओं पर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने विस्तार से जानकारी दी इस मौके पर विधायक अशोक रोहाणी,डॉ अभिलाष पांडे, महापौर जगतबहादुर सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष तिवारी मौजूद रहे, पीडब्लूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि 14अप्रैल को दिल्ली में प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में लांच संकल्प पत्र 15 लाख सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें 2047तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी दी गई है, उन्होंने बताया कि 70 वर्ष आयु वाले बुजुर्गों को आयुष्मान योजना से जोड़ना, 5साल तक फ्री राशन, वन नेशन वन इलेक्शन ,समान नागरिक संहिता लागू करना, युवाओं, किसानों, महिलाओं के उत्थान से जुड़े मुद्दे संकल्प पत्र का हिस्सा हैं, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है ।
BYTE-
राकेश सिंह – पीडब्लूडी मंत्री, मप्र
2047 तक विकसित भारत मोदी की गारंटी, पीडब्लूडी मंत्री ने गिनाई भाजपा संकल्प पत्र की खासियतें
3- संकल्प पत्र में हर वर्ग के उत्थान की योजना


