25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार के लोग अतीत से सबक लेकर भविष्य सुधारेंगे : विजय सिन्हा

पटना, 16 अप्रैल । बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर राजद नेता तेजस्वी यादव के सवाल उठाए जाने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने से तेजस्वी यादव तिलमिलाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अतीत से सबक लेकर आने वाला भविष्य सुधारेंगे।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सजायाफ्ता, भ्रष्टाचारी लोग अब प्रदेश और देश के भविष्य को सुधारने की बात करते हैं, इससे बड़ा हास्यास्पद क्या है। बिहार के युवाओं को पलायन करने के लिए विवश करने वाला, सामाजिक समरसता को बिगाड़ने वाला, जातीय उन्माद पैदा करने वाला कौन है?

उन्होंने कहा कि राजद के लोग एनडीए के कार्यकाल में किए गए कार्यों का क्रेडिट लेने में जुटे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव को राजनीतिक गप्पेबाज़ भी बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब सच उजागर करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का प्रतीक कौन है, तो ये तिलमिलाए हुए हैं। आज सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार और अपराध है। इसी कारण बिहार बर्बाद हुआ। यही वे पीएम हैं, जिनके कार्यकाल में आतंकवाद और उग्रवाद समाप्त हुआ। लेकिन, बिहार के अंदर राजद के कार्यकाल में जातीय जहर के कहर से पलायन बढ़ा।

अन्य ख़बरें

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Newsdesk

पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और बाजार पहुंच पर की चर्चा

Newsdesk

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading