28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ने नागपुर में डाला वोट

नागपुर, 19 अप्रैल । देश में 21 राज्‍यों, केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच नागपुर में दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आम्गे ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। जब वह मतदान केंद्र पहुंची तो लाइन में खड़े सभी मतदाता उसकी तरफ देखने लगे, उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।

मतदान केंद्र पर भीड़ से बचने के लिए 62.8 सेमी (2 फीट, 3/4 इंच) लंबी ज्योति आम्गे मुस्कुराती हुई परिवार के सदस्यों की गोद में वोट डालने पहुंची।

लाल ड्रेस में ज्योति आम्गे मतदान केंद्र पर पहुंची तो सब उन्हें देखकर मुस्कुराने लगे। कैमरामैन ने ज्योति को मतदान केंद्र में प्रवेश करने तक लगभग घेर कर रखा, सभी ज्योति को ही देख रहे थे।

वोट डालने के बाद रोमांचित ज्योति ने गर्व से अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए आईएएनएस को बताया, “यह मेरा दूसरा लोकसभा चुनाव का मतदान है। मैं पहले ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए दो बार मतदान कर चुकी हूं। मैं हमेशा अपने वोट देने के अधिकार का प्रयोग करती हूं और यह देश के प्रति मेरा कर्तव्य भी है।”

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading