November 5, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

विजय सेतुपति ने व्हीलचेयर पर वोट डालने आई बुजुर्ग महिला के साथ ली सेल्‍फी

चेन्नई, 19 अप्रैल । तमिल सिनेमा के ‘मक्कल सेलवन’ के नाम से मशहूर एक्‍टर विजय सेतुपति ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर पर एक बुजुर्ग महिला के साथ सेल्फी खींचकर लोगों का दिल जीत लिया।

इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में चश्मा पहने स्‍टार को व्हीलचेयर पर बैठी बुजुर्ग महिला से हाथ मिलाते, उनके पैर छूते, आशीर्वाद मांगते और उनके साथ सेल्फी लेते हुए दिखाया गया है।

विजय के स्नेहपूर्ण भाव ने वृद्धा को आश्चर्यचकित कर दिया। ‘तुगलक दरबार’ के एक्‍टर ने गहरे नीले रंग की शर्ट पहनी हुई थी।

फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा, “यही कारण है कि वह मक्कल सेलवन हैं”।

हाल ही में वेब सीरीज ‘फर्जी’ और शाहरुख खान-स्टारर ‘जवान’ में नजर आने वाले स्‍टार अपनी पत्‍नी के साथ वोट देने आए थे।

मतदान करने के बाद विजय ने बाहर एकत्र लोगों के सामने पोज दिया और गर्व से अपनी स्याही लगी तर्जनी दिखाते हुए संदेश दिया कि उन्होंने अपना वोट डाल दिया है।

विजय को पिछली बार ‘मेरी क्रिसमस’ में देखा गया था। उनके पास पाइपलाइन में ‘विदुथलाई पार्ट 2’ है।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment