36.6 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

मलेशिया में दो सैन्य हेलीकॉप्टरों के हवा में टकराने से 10 की मौत

कुआलालंपुर, 23 अप्रैल | मलेशिया में दो सैन्य हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर के बाद दस लोगों की मौत हो गई। यह घटना मलेशिया के पेराक राज्य में मंगलवार सुबह हुई।

रॉयल मलेशियाई नौसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि यह घटना लुमुट रॉयल मलेशियाई नौसेना बेस पर स्थानीय समयानुसार सुबह 9.32 बजे फ्लाईपास्ट रिहर्सल के दौरान हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक हेलीकॉप्टर में सात कर्मी सवार थे, जबकि दूसरे में तीन।

बयान में आगे कहा गया है, ”सभी पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उन्हें पहचान के लिए लुमुट बेस अस्पताल भेजा गया है।”

जनता से पीड़ितों के वीडियो और तस्वीरें नहीं लेने का आग्रह किया गया है।”

अन्य ख़बरें

पूर्व पीएम शेख हसीना ने अवामी लीग नेताओं की मौत को बताया सुनियोजित हत्या, जांच की मांग

Newsdesk

कांगो में संघर्ष और असुरक्षा के बीच इबोला संक्रमण की रोकथाम मुश्‍क‍िल, डब्‍ल्‍यूएचओ चिंतित

Newsdesk

ईरान के साथ ‘खराब समझौते’ को स्वीकार नहीं करेंगे ट्रंप: अमेरिकी वित्त मंत्री

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading