23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने राजनीति की संस्कृति और परिभाषा बदली : जेपी नड्डा

भोपाल, 23 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है और विकसित भारत बनने के रास्ते पर है। वहीं प्रधानमंत्री ने देश की राजनीति की परिभाषा और संस्कृति को बदल दिया है।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री डाॅ वीरेद्र कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा में हनुमान जयंती की शुभकामनाएं और बुंदेलखंड के महापुरुषों को याद करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, वर्तमान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजनीति की परिभाषा, राजनीति की संस्कृति, राजनीति का ढर्रा और राजनीति की सोच 10 साल में बदल चुकी है।

भाजपा अध्यक्ष ने वर्ष 2014 से पहले के हालात की चर्चा करते हुए कहा, 10 साल पहले जनता ही कहती थी राजनीति में कुछ बदलाव नहीं आएगा, यह तो ऐसे ही चलेगा। निराशा का वातावरण इस स्थिति में था कि लोग कहते थे कि कुछ नहीं बदलने वाला है। आज वही भारत का सामान्य मानव कहने लगा है कि देश बदल रहा है और देश विकसित हो रहा है। विकसित होने के रास्ते पर चल पड़ा है।

नड्डा ने कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने और अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए कहा, यह सांसद वीरेंद्र कुमार का चुनाव नहीं है। यह चुनाव वीरेंद्र के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का संकल्प लेने वाला है। इसलिए मजबूत सरकार, स्थित सरकार और निर्णय लेने वाली सरकार चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि आज राजनीति की संस्कृति, राजनीति का तौर तरीका, सब कुछ बदल चुका है और अब हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। देश की आर्थिक स्थिति बदली है, 10 साल में हम 11वें स्थान से पांचवें स्थान में आ गए हैं। आने वाले दो वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading