23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

श्रीनगर, 24 अप्रैल | जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि जिले के रेन्जी वन इलाके में मुठभेड़ चल रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों ने कार्रवाई शुरू की। फायरिंग दोनों ओर से जारी है।

पुलिस ने बताया कि बांदीपोरा के अरागाम के रेन्जी वन क्षेत्र में जवान सुबह से तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की और मुठभेड़ शुरू हो गई। हालांकि, अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading