26.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

गाजा युद्धविराम वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका का पुनर्मूल्यांकन करेगा कतर

दोहा, 24 अप्रैल । कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि कतर, इजरायल और हमास के बीच मध्यस्थ के रूप में अपनी भूमिका का पुनर्मूल्यांकन कर रहा है।

माजिद अल-अंसारी ने मंगलवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “विभिन्न मीडिया आउटलेट्स और अधिकारियों का मकसद मध्यस्थ के रूप में कतर की भूमिका पर हमला करना था। वे ऐसे हमलों को सही ठहराने के लिए गलत जानकारी का इस्तेमाल कर रहे हैं।”

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कतर को कुछ इजरायली और अमेरिकी राजनेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ा है, जिन्होंने खाड़ी देश पर आतंकवादी संगठन के बहुत करीब होने का आरोप लगाया है। संघर्ष की शुरुआत के बाद से दोहा ने बार-बार आरोपों को खारिज किया है।

गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई को सुविधाजनक बनाने के मकसद से इजरायल और हमास के बीच बातचीत में गतिरोध आ गया है।

प्रवक्ता ने कहा, “हम यह देखेंगे कि क्या दोनों पक्षों की स्थिति में कोई बदलाव आया है जिससे बातचीत आगे बढ़े।”

7 अक्टूबर 2023 को इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से कतर दोनों युद्धरत पक्षों के बीच मध्यस्थता का प्रयास कर रहा है।

अन्य ख़बरें

शी के साथ परमाणु मुद्दों पर बैठक ‘शायद सबसे महत्वपूर्ण’ होगी: ट्रंप

Newsdesk

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

Newsdesk

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

Newsdesk

Leave a Comment