33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

धनबाद में मिला कोरोना से संक्रमित मरीज

धनबाद, 25 अप्रैल । झारखंड के धनबाद में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मरीज को तत्काल केंद्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरीज का उपचार जारी है। इस संबंध में जिले के सिविल सर्जन डॉ चंद्र भानु प्रताप ने बताया कि पश्चिम बंगाल से एक बीसीसीएल कर्मी धनबाद आया था। कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने कहा, “यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धनबाद में मरीज ने किन-किन लोगों से मुलाकात की। जिन-जिन लोगों से उसने मुलाकात की होगी, उनका उपचार भी चिकित्सकीय निगरानी में शुरू किया जाएगा, ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।”

साल 2020 में कोरोनावायरस ने भारत में दस्तक देते ही चौतरफा हाहाकार मचा दिया था। इसके बाद पलक झपकते ही यह दुनियाभर में फैल गई।

उन दिनों, कोरोना से लड़ने के लिए कोई वैक्सीन भी नहीं था। ऐसे में चुनौतियां ज्यादा हो गई थीं। इसके बाद, जब इससे निपटने के लिए वैक्सीन तैयार हुई, तब जाकर कोरोना के आतंक पर गहरा आघात पहुंचा।

अन्य ख़बरें

भारत-वियतनाम के बीच डिजिटल पेमेंट सहयोग मजबूत करने के लिए आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने किया समझौता

Newsdesk

मध्य प्रदेश : उमरिया में सड़क हादसे में 4 की मौत, 41 घायल

Newsdesk

जबलपुर में निर्माण कार्य के दौरान मिला 12 किलो का जिंदा बम, जांच जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading