22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दो चरण के चुनाव के बाद दूरबीन से भी नजर नहीं आ रही कांग्रेस : अमित शाह

बरेली, 2 मई । गृह मंत्री अमित शाह ने बरेली से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि दो चरण के चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी दूरबीन से भी नजर नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि हमारे सामने इंडी गठबंधन चुनाव लड़ रहा है। इनके शहजादे राहुल गांधी ने चुनाव की शुरुआत ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से की थी, मगर, 4 जून के बाद ‘कांग्रेस ढूंढ़ो यात्रा’ से इनका समापन होने वाला है।

उन्होंने आगे कहा कि दस साल तक केंद्र में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार थी, जिन्होंने दस साल में यूपी को मात्र चार लाख करोड़ रुपए दिए थे। मोदी सरकार ने 10 साल में यूपी को 18 लाख करोड़ रुपए दिए हैं। सपा के शासन में पूरे उत्तर प्रदेश में देशी कट्टे बनाने के कारखाने थे। आज कट्टों की जगह, उत्तर प्रदेश में तोप और मिसाइल बनाने का कारखाना लगा, जो पाकिस्तान पर गोले बरसाएगा।

उन्होंने कहा कि यहां पर वाहन चोरी का कुटीर उद्योग चलता था, आज भाजपा के शासन में वाहन बनाने का फैक्ट्रियां लग रही हैं। यहां के बेरोजगार युवा चेन स्नेचिंग कर रहे थे, आज यूपी में मेडिकल डिवाइस बन रही है। 2010 और 2012 में बरेली में भीषण दंगे हुए, लेकिन, कांग्रेस और सपा वाले बरेली वालों के साथ नहीं थे। 2017 में आपने भाजपा की सरकार बनाई और भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। इतने कम समय के अंदर सीएम योगी ने यूपी को दंगामुक्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को राम मंदिर के लिए निमंत्रण भेजा गया, लेकिन, इनमें से कोई नहीं गया। इनको डर था कि वहां जाएंगे तो वोट बैंक खिसक जाएगा। ये लोग हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। मोदी सरकार ने बीते दस सालों में देश के गरीबों को आगे बढ़ाने का काम किया। 80 करोड़ गरीबों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह मुफ्त राशन दिया जा रहा है। 12 करोड़ गरीब माताओं के लिए शौचालय बनाकर उनके सम्मान की रक्षा की जा रही हैं। चार करोड़ गरीबों को पक्का घर बनाकर दिया तो दस करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया गया।

उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव देश के अर्थतंत्र को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थतंत्र बनाने का चुनाव है। यह चुनाव 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का चुनाव है। यह चुनाव नक्सलवाद समाप्त करने का चुनाव है।

अन्य ख़बरें

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

लद्दाख में सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील

Newsdesk

पीएम मोदी ने किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं को भारतीय विरासत से जुड़े खास उपहार भेंट किए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading