November 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ, 3 मई । रायबरेली लोकसभा सीट पर उम्मीदवार को लेकर कई दिनों जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है। यह सीट पहले राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी के पास थी।

जबकि अमेठी लोकसभा सीट से गांधी परिवार के वफादार किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी शुक्रवार सुबह 10:30 बजे विशेष विमान से फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दोपहर 12:15 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके बाद वह पुणे के लिए रवाना होंगे।

राहुल गांधी के रायबरेली सीट से मैदान में उतरने से अमेठी में एक दिलचस्प मुकाबला टल गया है। इस सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी दूसरी बार मैदान में हैं।

रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से होगा।

अन्य ख़बरें

‘राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं’, हैदराबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करारा तंज

Newsdesk

गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों के बेहतर प्रबंधन के लिए एफआरआरओ ढांचे का विस्तार किया

Newsdesk

अगली अकाली सरकार ‘मेड इन पंजाब’ उत्पादों को बढ़ावा देगी : सुखबीर बादल

Newsdesk

Leave a Comment