27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

कोटा में इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए दोस्त की हत्या करने वाला नाबालिग गिरफ्तार

जयपुर, 4 मई । राजस्थान पुलिस ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए कोटा में अपने दोस्त की हत्या के आरोप में शुक्रवार को एक नाबालिग को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया।

दो दिन पहले कोटा में एक छात्र की देसी कट्टे के साथ रील बनाते हुए गलती से गोली चलने से मौत की खबर आई थी। बाद में उसके परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि यह पूरी योजना के साथ की गई हत्या है।

कोटा के महावीर नगर इलाके की पुलिस ने शुक्रवार को एक नाबालिग को देसी कट्टे से अपने दोस्त को जानलेवा तरीके से घायल करने के लिए गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति उर्फ ‘लड्डू शूटर’ को भी कोटा से गिरफ्तार किया गया है।

कोटा की एसपी अमृता दूहन ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को अजय साल्वी, दीपक प्रजापति और अन्य ने 1 मई को कम्युनिटी सेंटर के सामने एक चाय की दुकान पर गोली मार दी थी।

एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और उसके साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद कर लिया है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment