28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

कोटक बैंक की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 4,133 करोड़ रुपये पर

मुंबई, 4 मई । निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 4,133 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 3,496 करोड़ रुपये था।

शनिवार को घोषित वित्तीय परिणामों में बैंक ने बताया कि तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध ब्याज आय 13 प्रतिशत बढ़कर 6,909 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 6,103 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने अपनी परिसंपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया है। सकल गैर-निष्पादित परसंपत्ति (एनपीए) पिछले साल के 1.78 प्रतिशत से घटकर 1.39 प्रतिशत रह गई है। शुद्ध एनपीए भी एक साल पहले के 0.37 प्रतिशत से गिरकर 0.34 प्रतिशत पर आ गया।

बैंक द्वारा दिया गया ऋण मार्च के अंत में एक साल पहले के मुकाबले 20 प्रतिशत बढ़कर 3,91,729 करोड़ रुपये हो गया।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading