25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

रांची में नौ ठिकानों पर ईडी की रेड, मंत्री के पीए के नौकर के घर से करोड़ों बरामद

रांची, 6 मई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह रांची में मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव कुमार और कई अन्य के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।

संजीव कुमार के घर काम करने वाले एक व्यक्ति के घर से करोड़ों की नगदी बरामद हुई है। खबर है कि यह रकम 25 करोड़ से भी ज्यादा हो सकती है। जिनके ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, उनमें कई अफसर, उनके करीबी और पॉलिटिशियन बताए जा रहे हैं।

ईडी की टीम ने फरवरी 2023 में ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छापेमारी की थी और उन्हें गिरफ्तार किया था। वीरेंद्र राम अभी भी जेल में बंद हैं।

आज की छापेमारी उसी मामले की जांच का विस्तार बताया जा रहा है। रांची की सेल सिटी में इंजीनियर विकास कुमार के आवास समेत शहर में बरियातू, मोरहाबादी और बोड़ेया में कुल नौ ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।

अन्य ख़बरें

मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं ‘अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अभी भी अशोक सिद्धार्थ के कहे पर चल रहे’

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading