May 6, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

नोरा ने फनी वीडियो में बताया क्यों हैं वह सिंगल

Nora Fatehi tells why she’s ‘still single’ in funny video.

मुंबई, 29 अप्रैल| डांसर-अभिनेत्री नोरा फतेही ने हाल ही में एक नए मजेदार वीडियो में इस बात का खुलासा किया कि वह अभी तक क्यों सिंगल हैं। नोरा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में अपना एक टिक टॉक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक आदमी द्वारा कहे गए संवाद में खुद को पेश करती नजर आ रही हैं।

नोरा कहती हैं, “आपको पता है, मैं यह सोच रहा हूं कि मैं अब तक सिंगल क्यों हूं, क्योंकि मेरी जैसी किसी शख्सियत को कोई नहीं संभाल सकता..आप ऐसे व्यक्तित्व वाले इंसान को नहीं झेल सकते।”

इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “सच बता दिया जाए।”

नोरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक और वीडियो साझा किया था, जिसमें उनकी रसोई के सिंक में कई सारे जूठे बर्तन नजर आ रहे थे। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “इन बर्तनों को हमेशा मेरा ही इंतजार रहता है।”

लॉकडाउन की इस अवधि में नोरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपने अनोखे अंदाज में प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती हैं।

अन्य ख़बरें

सोल्जर’ के दिनों को याद कर इमोशनल हुईं डिंपल गर्ल, बॉबी देओल के साथ शेयर किया मजेदार किस्सा

Newsdesk

सिस्टम’ में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, फिल्म 22 मई को ओटीटी पर देगी दस्तक

Newsdesk

हर वक्त फैसले लेना थका देता है’, मीरा राजपूत ने महिलाओं के मानसिक सुकून पर कही दिल की बात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading