जबलपुर। सुरक्षा कर्मचारी यूनियन इंटक खमरिया के तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय आर.एस. त्रिपाठी डे-नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत दिनांक 05 मई 2026 को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। इनमें नर्मदा बॉयज, VFJ–11 और लेजेंड–11 की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।
पहले मैच में नर्मदा बॉयज और सनराइज–11 के बीच मुकाबला हुआ। नर्मदा बॉयज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 84 रन बनाए। टीम के अनिकेत ने 11 गेंदों में 24 रनों की उपयोगी पारी खेली। जवाब में सनराइज–11 की टीम 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 41 रन ही बना सकी। इस प्रकार नर्मदा बॉयज ने 43 रनों से जीत हासिल की। अनिकेत ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट लिए।
दूसरे मैच में निदान बॉयज और VFJ–11 आमने-सामने रहे। निदान बॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवरों में 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। VFJ–11 के प्रहलाद ने 2 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए VFJ–11 ने 7.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर 65 रन बनाते हुए मैच 5 विकेट से जीत लिया। प्रहलाद ने बल्लेबाजी में भी 15 गेंदों पर 23 रन बनाए।
तीसरे और अंतिम मुकाबले में अहीर–11 और लेजेंड–11 के बीच खेला गया। अहीर–11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए। लेजेंड–11 के नौशाद ने 1 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट लिया। जवाब में लेजेंड–11 की टीम ने 7.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर 78 रन बनाकर 8 विकेट से जीत दर्ज की। नौशाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 49 रन बनाए।
पहले मैच के मैन ऑफ द मैच अनिकेत, दूसरे मैच के प्रहलाद और तीसरे मैच के नौशाद रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में इंटक यूनियन खमरिया के महेंद्र रजक, प्रमोद पाली, मुकेश मैडी, कमलेश तिवारी, भूपेंद्र गोंटिया और निखिल यादव उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका भूपेंद्र गोंटिया, निखिल यादव, मुकेश मैडी, कमलेश तिवारी, दिनेश दास और अनुपम भौमिक ने निभाई।
कॉमेंट्री सुनील खत्री एवं राष्ट्रीय कॉमेंटेटर ठाकुर गजेंद्र पाल सिंह ने की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी सुनील यादव, कुणाल कुंभारे और चंदन पटेल ने संभाली।
कार्यक्रम में यूनियन के आनंद शर्मा, राकेश शर्मा, राकेश रंजन, अखिलेश पटेल, अनिल गुप्ता, धर्मेंद्र रजक, जीवन, रामबाबू मीणा, रामरतन विनोदिया, जितेंद्र पाण्डेय, दिलीप टेकाम, संतोष कुमार, अशोक सिंह, आशीष माहोर, विकास सिंह, मुकेश शर्मा, राजीव शर्मा, दिनेश दास, शिशिर रंजन, कुणाल कुंभारे, चंदन पटेल, अर्पण विश्वकर्मा, बालकृष्ण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


